Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने राज्य में रोकी अख़बारों की सप्लाई, जानें इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह

November 2, 2025

पंजाब पुलिस ने राज्य में रोकी अख़बारों की सप्लाई, जानें इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह

लुधियाना: पंजाब पुलिस ने राज्य में बड़ा अभियान चलाया, जिसमें राज्य भर के कई इलाकों में अख़बारों के वाहनों को रोककर उनकी जाँच की गई। बता दें कि यह कार्रवाई शुक्रवार और शनिवार रात 10 बजे शुरू होकर सुबह तक चला। नतीजतन, लुधियाना, अमृतसर, मोगा, फ़रीदकोट, कोटकपूरा, पठानकोट, फ़ाज़िल्का, अबोहर और बरनाला जैसे कई शहरों और कस्बों में लोगों को सुबह अख़बार समय पर नहीं मिल पाए।

नशे और हथियारों की तस्करी रोकने का हवाला

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को राज्य में नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी की आशंका की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने अख़बार ले जा रहे वाहनों की रोक-तलाशी शुरू की। कई स्थानों पर डॉग स्क्वॉड भी तैनात किया गया और कुछ वाहनों को थानों में लेकर जाँच की गई। हालांकि, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अभी तक इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

अख़बार वितरण प्रभावित

पुलिस की यह कार्रवाई सीधे तौर पर अख़बारों की सप्लाई पर असर डाल गई। वितरण केंद्रों तक समय पर अख़बार नहीं पहुंच पाए, जिससे आम पाठकों में नाराज़गी देखी गई। कई वाहन चालकों ने बताया कि पुलिस विशेष रूप से कुछ अख़बारों के वाहनों की जाँच कर रही थी।

ये भी पढ़ें: 11 साल के बच्चे की जिद्द ने बदली किस्मत, रातों-रात परिवार बना करोड़पति

स्थानीय पुलिस का बयान

लुधियाना के कोतवाली थाने के कार्यवाहक एसएचओ सुलखन सिंह ने बताया कि नाकाबंदी शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक की गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या केवल अख़बार वाहनों को ही रोका गया या अन्य वाहनों को भी, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में केवल वरिष्ठ अधिकारी ही सही जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रोकने वाले सभी वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें