Site icon Dainik Savera Times

जालंधर अस्पताल फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ACP परमिंदर सिंह और SHO रविंदर कुमार सस्पेंड

Jalandhar hospital Firing

Jalandhar hospital Firing

पंजाब डेस्क: जालंधर के मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि मॉडल टाऊन के ACP परमिंदर सिंह और थाना डिवीजन-6 के SHO रविंदर कुमार गोरी को सस्पेंड कर दिया गया है।

घटना के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात लगभग 9:30 बजे एक अज्ञात युवक अस्पताल के बाहर बाइक पर आया। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की, हथियार तैयार किया और सीधे अस्पताल के मुख्य गेट की ओर बढ़ा। इसके बाद उसने लगातार पांच गोलियां चलाईं। गोलियां गेट को पार करते हुए बाहर निकल गईं। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और हमलावर मौके से भाग निकला। हमलावर ने पूरे समय हेलमेट पहना रखा था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

स्टाफ में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

फायरिंग के समय अस्पताल में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई।

Exit mobile version