Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police की आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,1 आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2025

Punjab Police की आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,1 आरोपी गिरफ्तार

Punjab Police : पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह मॉड्यूल ब्रिटेन स्थित हैंडलर धरम सिंह उर्फ धर्म संधू के इशारों पर संचालित हो रहा था, जो कि पाकिस्तान में छिपे कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया है, जो इस मॉड्यूल की पंजाब में सक्रिय शाखा का हिस्सा था।

बरामद हथियार:

पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

– 4 ग्लॉक 9MM पिस्तौल
– 2 PX5 (.30 बोर) पिस्तौल

ये हथियार संभावित टारगेट किलिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पंजाब में भेजे गए थे।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दी गई है और आतंकी नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। पुलिस को संदेह है कि इस मॉड्यूल के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और राज्य में अस्थिरता फैलाने की बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं।

पंजाब पुलिस का बयान

पंजाब पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा कि “पंजाब पुलिस आतंकवादी खतरों को बेअसर करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें