Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Power Cut: पंजाब के इन जिलों में लगेगा लंबा पावर कट, 6 से 8 घंटे नहीं आएगी सप्लाई

November 25, 2026

Punjab Power Cut: पंजाब के इन जिलों में लगेगा लंबा पावर कट, 6 से 8 घंटे नहीं आएगी सप्लाई

Punjab Power Cut: पंजाब के कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आज, 25 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के चलते बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में सुबह 9 से 10 बजे के बीच बिजली बंद होगी और शाम तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।

पटियाला के नाभा में 8 घंटे बिजली कट

पटियाला जिले के नाभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे अजीत मिल रोड, गीता भवन रोड, गिल बाजार, बैंक बाजार, सदर बाजार, फैक्ट्री रोड, कचहरी बाजार और फूल बाजार प्रभावित होंगे।

इसके अलावा अजीत नगर, अग्रवाल कॉलोनी, रॉयल एन्क्लेव, राम बाग, दशमेश नगर, गुरु नानक पुरा और फ्रेंड्स कॉलोनी सहित कई रिहायशी इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी।

संगरूर और लुधियाना में भी रहेगी कटौती

संगरूर जिले में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके दायरे में 72 बीघा कॉलोनी, बागड़ियां रोड, बरड़वाल, धांदरा, बनवाली, इसरा और शेरपुर सोढियां के अलावा औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हैं।

वहीं, लुधियाना के काउंके कलां इलाके में भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

मोहाली में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली

मोहाली में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। सांते माजरा, अंसल, छप्पड़चिड़ी, जेटीपीएल, कैलौं, छज्जू माजरा, लांडरां रोड, शिवालिक पाम्स और एसबीपी सिटी ऑफ ड्रीम्स सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।

गुरदासपुर में भी सप्लाई प्रभावित

गुरदासपुर और पंजाब के कुछ अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरम्मत कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। PSPCL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें…

बिजली विभाग की जरूरी सलाह

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली कटौती से पहले पानी की टंकियां भर लें और मोबाइल, इन्वर्टर सहित जरूरी उपकरण चार्ज कर लें। मरम्मत का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें