लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दूरदर्शी सोच के तहत आज जिला लुधियाना की जगराओं तहसील के गांव गिद्धड़विंडी में राज्य के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा नए 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर बिजली मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध, विश्वसनीय और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के बिजली बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी तथा गिद्धड़विंडी, लोदीवाल, तिहाड़ा, शेर्रेवाल, सोधीवाल, मलसियां बाजा, कन्नियां, रसूलपुर जांडी, तरफ कोटली और अबूपुरा सहित 10 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

