Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब जनसंपर्क विभाग ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तीसरा धार्मिक समागम और गुरु का लंगर किया आयोजित

January 15, 2025

पंजाब जनसंपर्क विभाग ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तीसरा धार्मिक समागम और गुरु का लंगर किया आयोजित

चंडीगढ़: पंजाब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज नववर्ष के आगमन पर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव तथा विश्व कल्याण को समर्पित तीसरा धार्मिक समागम एवं गुरु का लंगर आयोजित किया गया।

पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब में अगाध श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित इस समागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-11 के ग्रंथी भाई कश्मीर सिंह ने श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके बाद प्रसिद्ध प्रचारक भाई गुरमीत सिंह शांत ने बसंत रागों में मन को झकझोर देने वाला गुरबाणी कीर्तन किया।

इस समारोह में कैबिनेट मंत्री और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) आदिल आज़मी, वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, पनसप की एमडी श्रीमती सोनाली गिरि, निदेशक आईपीआर विमल कुमार सेतिया, एडीजीपी (ट्रैफिक) अमरदीप सिंह राय, आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल, अतिरिक्त निदेशक पीआर संदीप सिंह गढ़ा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव जगनूर सिंह ग्रेवाल के अलावा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

आध्यात्मिक गतिविधियों के बाद संगत ने लंगर का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में पत्रकार समुदाय, पंजाब सिविल सचिवालय-1, पंजाब सिविल सचिवालय-2 और पंजाब विधानसभा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त डीआईपीआर अधिकारियों की व्यापक भागीदारी रही। गुरुद्वारा साहिब शाहपुर सेक्टर-38, कमल साउंड धुरी और सीआईएसएफ ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें