Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Rain Alert: पंजाब में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का दिखेगा असर; 12 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

July 5, 2026

Punjab Rain Alert: पंजाब में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का दिखेगा असर; 12 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Punjab Rain Alert 5 July : पंजाब में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। हालांकि अब तक राज्य में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।

8 जुलाई तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। फिल्लौर, गढ़शंकर, जालंधर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, नांगल और होशियारपुर में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, चमकौर साहिब, साहनेवाल, रूपनगर, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, रायकोट, जगरांव, लुधियाना, नकोदर, कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

12 जिलों में अलर्ट जारी

रविवार के लिए मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली समेत 12 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि पंजाब और चंडीगढ़ में 8 जुलाई तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

24 घंटे में मानसून रहा कमजोर

पिछले 24 घंटों में पंजाब में मानसून का असर ज्यादा नहीं दिखा। राज्य में बहुत कम बारिश हुई, जो सामान्य से काफी कम रही। इस दौरान लुधियाना में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं होशियारपुर, रूपनगर और बठिंडा में हल्की बारिश हुई। अमृतसर, जालंधर और पटियाला समेत कई जिलों में बारिश नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:

हिमाचल से सटे इलाकों में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 5 जुलाई के बाद हिमाचल प्रदेश से लगे पंजाब के जिलों और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह मौसम किसानों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें