Site icon Dainik Savera Times

Punjab Rain Alert: कई जिलों में बारिश के आसार, तापमान में गिरावट से लोगों को मिली राहत

Punjab Rain Alert 7 August

Punjab Rain Alert 7 August

Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, चंडीगढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

होशियारपुर में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह से शाम तक होशियारपुर में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, पटियाला, भाखड़ा क्षेत्र और आनंदपुर साहिब में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। दूसरी ओर, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, संगरूर और तरनतारन जैसे कई जिलों में बारिश नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : 

अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा बदला-बदला

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले सात दिनों तक मौसम बदलता रहेगा। इसकी वजह मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। इन दोनों के असर से राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

डैमों में बढ़ा पानी, लेकिन खतरे की बात नहीं

हाल की बारिश के बाद भाखड़ा और पोंग डैम में पानी की मात्रा बढ़ी है। हालांकि, दोनों डैमों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे है। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1607.95 फीट है, जबकि खतरे का स्तर 1680 फीट है। वहीं, पोंग डैम में पानी का स्तर 1344.4 फीट है, जो 1400 फीट के खतरे के निशान से नीचे है। दोनों डैमों से जरूरत के हिसाब से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 

बारिश से बिजली की मांग हुई कम

बारिश और तापमान में गिरावट का असर बिजली की खपत पर भी पड़ा है। गुरुवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 13,080 मेगावाट रही। इसमें राज्य ने 5,002 मेगावाट बिजली खुद बनाई, जबकि बाकी बिजली राष्ट्रीय ग्रिड से ली गई। फिलहाल राज्य में बिजली की सप्लाई सामान्य है।

Exit mobile version