Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में पंजाब रोडवेज और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री हुए परेशान

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0086.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0085.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0084.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0083.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0082.mp4

पंजाबः जालंधर शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में आज भी बसे ना चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब भर में कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। कर्मियों द्वारा प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वह जल्द अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

वहीं कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। हड़ताल के चलते निजी बस संचालकों को इसका फायदा हो रहा है। निजी बसें अपनी क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जाती हुई नजर आई। सुबह अप डाउन करने वाले लोग, विद्यार्थी सरकारी बसों का ही इंतजार करते रहते हैं। वहीं हड़ताल के कारण रोडवेज के डिपो लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने उनसे दो-तीन बार बात करने के बाद कई मुद्दों पर सहमति जता दी थी, लेकिन इसके बावजूद आदेश जारी नहीं किए जा रहे। बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ लेती हैं। विभाग के राजस्व का करीब 50 फीसदी हिस्सा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के बदले सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से आता है। बसें नहीं चलने के कारण विभाग को यह राशि भी नहीं मिल पाएगी।

Exit mobile version