Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः फिल्लौर-गुराया जी.टी. रोड पर पंजाब रोडवेज बस का टायर फटा, एक यात्री गंभीर घायल

July 22, 2026

जालंधरः फिल्लौर-गुराया जी.टी. रोड पर पंजाब रोडवेज बस का टायर फटा, एक यात्री गंभीर घायल

जालंधरः फिल्लौर-गुराया जी.टी. रोड पर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल, गांव भट्टियां के पास बुधवार को पंजाब रोडवेज की एक बस का टायर अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि राहगीर से सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से जालंधर जा रही थी। गांव भट्टियां के पास पहुंचते ही बस का टायर अचानक फट गया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। रोड सेफ्टी फोर्स की टीम ने घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। घटना की सूचना फिल्लौर थाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बस चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह काफी समय से बस के टायरों की खराब स्थिति के बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते आ रहे हैं। उन्होंने कई बार चेतावनी भी दी थी कि जर्जर टायर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

चालक के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। टायर फटने के बाद उसका हिस्सा बस के फर्श को चीरता हुआ बाहर निकल गया, जिससे बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, समय रहते बस पर नियंत्रण होने के कारण बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें