Punjab Roadways Strike: पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि पंजाब के पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने एक बार फिर तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।
तीन दिन तक बसें बंद रहने की चेतावनी
रोडवेज यूनियन ने साफ कर दिया है कि यदि आज, मंगलवार शाम तक यदि मंगलवार शाम तक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलते हैं तो पूरे पंजाब में सरकारी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके तहत बसों को डिपो में खड़ा करके तीन दिनों तक हड़ताल की जाएगी।
अगर ऐसा होता है तो रोजाना सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें…
यात्रियों के लिए जरूरी खबर
पंजाब में बसों से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों को आने वाले दिनों में रोडवेज यूनियन के फैसले पर नजर रखनी चाहिए। यदि तीन दिवसीय हड़ताल होती है तो पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

