Site icon Dainik Savera Times

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, मुख्यमंत्री मान ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए। नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि 8वीं कक्षा के नतीजों में जिला बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर को पहला, श्री अमृतसर साहिब की गुरलीन कौर को दूसरा और संगरूर के अरमानदीप सिंह को तीसरा स्थान मिला है।

वहीं 12वीं कक्षा के नतीजों में लुधियाना के एकमप्रीत ने पहला, श्री मुक्तसर साहिब के रविउदय सिंह ने दूसरा और बठिंडा के अश्वनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं।

Exit mobile version