Site icon Dainik Savera Times

Punjab School Holiday: पंजाब में हुआ छुट्टी का ऐलान, 27 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation

Summer Vacation

पंजाब डेस्क : होशियारपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य परेड और समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

समारोह में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के सदस्य, पुलिस कर्मियों और नागरिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

CM मान ने किया स्कूल बंद होने का ऐलान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूल 27 जनवरी को बंद रहेंगे। स्कूल 28 जनवरी से नियमित समय पर खुलेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों के लिए यह छुट्टी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले छात्रों और शिक्षक समुदाय को समर्पित की गई है।

समारोह की झलक

होजियारपुर परेड में बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने समारोह को और भी खास बना दिया। कई स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रमों, मार्च पास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह का आकर्षण बढ़ाया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।

Exit mobile version