Site icon Dainik Savera Times

School Holidays : पंजाब में फिर बढ़ीं छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल; नए ऑर्डर जारी

School Holidays

School Holidays

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां अब 10 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई हैं।

स्कूल खोलने का नया शेड्यूल:

क्लास 1 से 8 और नॉन-बोर्ड क्लासेस (9वीं और 11वीं): इन स्टूडेंट्स के लिए स्कूल फिजिकली नहीं खुलेंगे, लेकिन वे ऑनलाइन क्लास में शामिल हो सकेंगे। ऑनलाइन क्लासेस सुबह 9 बजे के बाद आयोजित की जाएंगी। स्कूल स्टाफ की ड्यूटी भी इसी समय के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

बोर्ड क्लासेस (क्लास 10 और 12): इन क्लासेस के लिए स्कूल फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले और दोपहर 3:30 बजे के बाद नहीं खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: Jalandhar News: आज लगेगा लंबा पावर कट, ये इलाके होंगे प्रभावित

प्रशासन का कहना है कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सर्दी और कोहरे के चलते यात्रा में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।

छात्र और अभिभावक आदेश का पालन करते हुए ऑनलाइन क्लासेस और तय समय के अनुसार स्कूल आ सकते हैं।

Exit mobile version