Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab School Timings: 1 अक्टूबर से स्कूलों के समय में होगा बदलाव, देखे लिस्ट

September 29, 2024

Punjab School Timings: 1 अक्टूबर से स्कूलों के समय में होगा बदलाव, देखे लिस्ट

चंडीगढ़: अक्टूबर महीने की शुरुआत से पंजाब के स्कूलों का समय बदल जाएगा। पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। बता दें कि पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूलों पर उक्त आदेश लागू किए जायेंगे। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। वहीं एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है।

एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक व मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है। सभी सरकारी, प्राइवेट, और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी के साथ ही सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और 2.50 बजे तक छुट्टी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें