Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के स्कूलों में शुरू होगी NEET-JEE Mains की तैयारी

November 20, 2024

पंजाब के स्कूलों में शुरू होगी NEET-JEE Mains की तैयारी

Punjab Schools NEET-JEE Mains : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह से जेईई मेन्स की कोचिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया है।

यह योजना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी। आपको बता दें कि 11 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स का पीरियड स्कूल टाइम में दोपहर 1.15 बजे से 3.20 बजे तक लग रहा है।

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने का होगा। इसमें बच्चे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी विषयों को कवर करेंगे। कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और इसकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें