Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: कोर्ट के बाद अब स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराए स्कूल

Punjab schools receive bomb threats

Punjab schools receive bomb threats

Bomb Threat: पंजाब में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है। मोगा जिले के दो प्राइवेट स्कूलों को बम धमकी मिलने के बाद तुरंत एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया।

स्कूलों में जांच के लिए पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर की पूरी सुरक्षा जांच की और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर में भक्ति और शक्ति का अद्भुत मिलन

सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज खुले स्कूल

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज ही स्कूलों का पहला दिन था। धमकी मिलने के बाद बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में डर और चिंता का माहौल देखा गया।

VD: ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਮਿਲੀ ਅਦਾਲਤਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਮੱਚੀ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें और अफवाहों पर विश्वास न करें। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version