Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में SDM ने जान पर खेलकर बाढ़ में फंसी दुल्हन को बचाया, शादी मंडप में सीधे नाव से…

पंजाब डेस्क। पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। पंजाब के 23 जिलों में 1400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। वहीं, सभी विभागों को प्रभावित सेवाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के आदेश दिए गए हैं। सभी विभागों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसी बीच कलानौर के पास एक प्रेरणादायक घटना सामने आई, जब बाढ़ के पानी में फंसी दुल्हन को महिला एसडीएम ने बचाकर विवाह के मंडप तक पहुंचाया।

सरपंच ने एसडीएम को लगाया फोन…
शाले चक गांव की करमी का विवाह 28 अगस्त को बटाला के युवक से तय था। लेकिन 27 अगस्त की रात हुई तेज बारिश और बाढ़ के कारण पूरा गांव पानी में डूब गया। अगली सुबह विवाह होने वाला था, लेकिन परिवार बाढ़ के पानी के कारण कुछ नहीं कर पा रहा था। जिसके बाद लड़की के पिता, बुआ मसीह ने सरपंच को अपनी परेशानी बताई। सरपंच ने तुरंत एसडीएम कलानौर ज्योत्सना सिंह को सूचना दी और मदद की गुहार लगाई।

 

एसडीएम ने उठाया साहसिक कदम
एसडीएम ज्योत्सना सिंह ने यह जानकर कि लड़की शादी के लिए पूरी तरह तैयार है और चूड़ा पहन चुकी है, एनडीआरएफ टीम के साथ नाव में बैठकर शाले चक गांव की ओर रवाना हुईं। उन्होंने लड़की को सुरक्षित पारिवारिक सदस्यों के साथ नाव में बैठाकर कलानौर पहुंचाया।

शादी सम्पन्न हुई
एसडीएम के साहस और प्रशासन की मदद से लड़की का विवाह कलानौर में पूरी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। लड़की के परिवार ने जिला प्रशासन और एसडीएम ज्योत्सना सिंह का धन्यवाद किया।

 

Exit mobile version