Dainik Savera Times

Bomb Threat: पंजाब सचिवालय और इन प्रसिद्ध मंदिरों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb Threat in Punjab

Bomb Threat in Punjab : पंजाब सचिवालय और पंजाब के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि आज सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें भवन परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया।

जानकारी के अनुसार, धमकी में पंजाब सचिवालय के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के नाम लिखें है। जिनमें दुर्ग्याणा मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, देवी तालाब मंदिर, मैसर मंदिर और काकी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल शामिल बताए जा रहे हैं।

 

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत

घटना के बाद सचिवालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि आने-जाने वाले कर्मचारियों और आगंतुकों की जांच प्रक्रिया को भी सख्त किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

साइबर जांच शुरू

धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि ई-मेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें…

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Exit mobile version