Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गेहूं खरीद में नए रिकार्ड स्थापित करता नजर आ रहा पंजाब, 25 दिनों में ही 86 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद

April 27, 2025

गेहूं खरीद में नए रिकार्ड स्थापित करता नजर आ रहा पंजाब, 25 दिनों में ही 86 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद

wheat : गेहूं खरीद के मामले में इस बार पंजाब नए आयाम स्थापित करता हुआ दिख रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के कुशल प्रबंधन के चलते राज्य की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से गेहूं की खरीद ने तेजी पकड़ी है, उन आंकड़ों के मुताबिक पंजाब इस बार भी तय लक्ष्य से ज्यादा गेहूं का भंडार केंद्रीय पूल में डालता नजर आ रहा है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस साल पंजाब में 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया है और राज्य भर में इस सीजन में जिस तरह से बंपर पैदावार हुई है, उससे यह लक्ष्य आसानी से हासिल होता दिख रहा है। 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद न केवल केंद्रीय पूल में पंजाब के हिस्सेदारी के दबदबे को साबित करेगी, बल्कि इस अच्छे सीजन से पंजाब के लाखों किसान भी आर्थिक रूप से स्मृद्ध होते नजर आ रहे हैं।

कई जिलों में एमएसपी से ज्यादा भाव, किसान मालामाल
केंद्र सरकार ने मौजूदा रबी सीजन के लिए गेहूं का रेट 2425 रुपए प्रति क्ंिवटल तय किया था, जबकि पंजाब की कई अनाज मंडियां ऐसी भी हैं, जहां किसानों को एमएसपी से भी ज्यादा भाव मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पंजाब की कई मंडियों में निजी व्यापारी किसानों से 2,630 रुपए से लेकर 2,640 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में गेहूं खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निजी खरीद के मामले अभी सबसे आगे संगरूर जिला है, जहां व्योपारियों ने 1,29,773 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। उसके बाद लुधियाना में 86,456 मीट्रिक टन, तीसरे नंबर पर फरीदकोट में 57,637 मीट्रिक टन चौथे नंबर पर फाजिल्का में 28,144 मीट्रिक टन और 5वें नंबर पर बठिंडा में 24,352 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद रिकॉर्ड की गई है। एमएसपी से ज्यादा भाव मिलने से पंजाब का किसान मालामाल दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें