Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: कई इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

Punjab कई इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut

Punjab कई इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut

Power Cuts: पंजाब के लोगों को आज एक बार फिर बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नकोदर सब-डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार, जरूरी मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक काम सुबह 10 बजे से पहले या शाम 4 बजे के बाद निपटा लें।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा पावर कट

जानकारी के मुताबिक, 27 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कट 132 केवी सब-स्टेशन नकोदर से संचालित कुछ फीडरों पर लागू होगा।

इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिजली विभाग के अनुसार, जिन फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी, उनमें शामिल हैं:

11 केवी साउथ गेट सिटी फीडर

11 केवी खजूर भंडार सिटी फीडर

11 केवी नई आबादी सिटी फीडर

इन फीडरों से जुड़े नकोदर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

लोगों को हो सकती है परेशानी

बिजली कटौती के दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घरेलू और व्यावसायिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी रखने की अपील की है ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: मौसम की पड़ी ऐसी मार रद्द हुई कई flights, लोगों को हुई भारी परेशानी

काम पूरा होते ही बहाल होगी सप्लाई

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा और उसके तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता बिजली विभाग के संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version