Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब राज्य महिला आयोग ने जालंधर में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना पर लिया सख्त नोटिस, आरोपी गिरफ्तार

September 12, 2024

पंजाब राज्य महिला आयोग ने जालंधर में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना पर लिया सख्त नोटिस, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब राज्य महिला आयोग ने मीडिया में प्रकाशित हो रही खबरों का गंभीर नोटिस लिया है, जिसमें डाक विभाग में काम करने वाली 20 वर्षीय लड़की के बारे में बताया गया कि वह रोज़ की तरह घर नहीं आई तो उसके परिवार ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन वह लड़की दिल्ली के पास के एक इलाके में पुलिस को बेसुध हालत में मिली। बाद में पुलिस की मदद से परिवार उसे जालंधर में अपने घर ले आया। इस घटना के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज गिल ने मीडिया में प्रकाशित इस खबर का गंभीर संज्ञान लिया और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया। चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पीड़ित लड़की के परिवार से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद जालंधर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस मामले में आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीमती गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी भी महिला के खिलाफ अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार हर महिला को उसका उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें