Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में 7 मार्च से मौसम सूखा, तेज़ हवाएं चलेंगी; जानें अगले कुछ दिनों का हाल

March 2, 2026

Punjab Weather: पंजाब में 7 मार्च से मौसम सूखा, तेज़ हवाएं चलेंगी; जानें अगले कुछ दिनों का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हालांकि इसमें 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट भी देखी गई, लेकिन कुल मिलाकर तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है।

मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, विशेषकर पंजाब और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी संभव है।

35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

2 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री, 3 मार्च को 32 से 34 डिग्री और 4 मार्च को 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में पारा 35 डिग्री के पार भी जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, लेकिन पंजाब रहेगा सूखा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। 4 मार्च से पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा। 7 मार्च तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

20–30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मंगलवार तक राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ सतही हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी और इनकी गति 15 से 25 किमी प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। तेज़ हवाओं के कारण कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी की स्थिति भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग चंडीगढ़, ने बताया कि अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने लोगों को दिन में तेज़ धूप और गर्म हवाओं से बचाव की सलाह दी है।

फिलहाल, राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं और किसानों के लिए भी यह समय सतर्कता बरतने का है, क्योंकि तेज़ हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें