Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामतीर्थ में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, डीसी ने अधिकारियों को दिए पुख्ता प्रबंधों के निर्देश

October 23, 2026

रामतीर्थ में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, डीसी ने अधिकारियों को दिए पुख्ता प्रबंधों के निर्देश

Punjab to Hold State-Level Maharishi Valmiki Jayanti : अमृतसर। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि तीर्थ (रामतीर्थ), अमृतसर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समय पर सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर ठहरने, लंगर, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने आज तीर्थ स्थल पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा संबंधित विभागों को सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एस.डी.एम. लोपोके मनबीर सिंह, जी.एम. मधुर भाटिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दिलबाग सिंह एवं राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के अतिरिक्त पंजाब मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने, लंगर, पीने के स्वच्छ पानी, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करें। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि समारोह का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें