Site icon Dainik Savera Times

गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगी पंजाब सरकार: बराड़

Punjab to Open 333 New Village Clinics to Strengthen Rural Healthcare : अमृतसर। पनसप के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने पंजाब सरकार द्वारा 333 नए गांव क्लीनिक खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि पहले से संचालित 258 गांव क्लीनिकों के साथ नए क्लीनिक खुलने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जिला सिविल अस्पतालों में नवंबर के अंत तक एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाने तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा को भी आम लोगों के लिए राहतकारी बताया।

 
 
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी के तहत पहले से संचालित 258 गांव क्लीनिकों के साथ 333 और क्लीनिक खोले जाने से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा लाभ मिलेगा। श्री बराड़ ने कहा कि नवंबर महीने के अंत तक सभी जिला सिविल अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाने की घोषणा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। इससे लोगों को महंगे टेस्ट करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उनके समय तथा पैसे की भी बचत होगी।

पनसप के चेयरमैन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाना आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी गंभीर बीमारियों का बेहतर उपचार करवाने में सक्षम होंगे। श्री प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के ये जनहितैषी फैसले पंजाब को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Exit mobile version