Site icon Dainik Savera Times

पंजाब विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां द्वारा चार सितंबर 2024 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए गए विधानसभा सत्र को 24 फरवरी से फिर से बुलाया है। अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। पंजाब विधानसभा में कार्य प्रणाली और कारोबार संचालन के नियमों के उपनियम 16 के दूसरे उपबंध के तहत 24 फरवरी यानी सोमवार को सुबह 11:00 बजे पंजाब विधानसभा हॉल, विधानसभा भवन, चंडीगढ़ में पुन: बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: Delimitation Bill 2026: ‘सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह

Exit mobile version