Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने PSPCL लाइनमैन और मीटर रीडर को 5000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) कार्यालय फोकल प्वाइंट लुधियाना में तैनात लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 5000 रुपये लेते गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को लुधियाना के जमालपुर निवासी सन्दीप सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

-30 हजार रुपये की मांगी रिश्वत

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आरोपी लाइनमैन ने उसके शोरूम में खराब मीटर को बदलने तथा नया बिजली मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त लाइनमैन इस कार्य के लिए पहले ही 20,000 रुपये की रिश्वत ले चुका है तथा शेष 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

-रंगे हाथों पकड़े दोनों आरोपी

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना इकाई की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी लाइनमैन व मीटर रीडर को शिकायतकर्ता से उसके शोरूम में रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में मामला काबू में कर लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version