Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में 12-13 नवंबर को बारिश के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट

Punjab Weather update

Punjab Weather update

Punjab Weather: पंजाब में नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक ठंड पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं, 12 और 13 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले तीन दिनों तक सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी

पंजाब में रात का औसत तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। सबसे कम तापमान पठानकोट के KVK में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में रात का तापमान इस प्रकार रहा:-

– लुधियाना: 13.4 डिग्री
– चंडीगढ़: 14.6 डिग्री
– पटियाला: 14.2 डिग्री
– अमृतसर: 15 डिग्री
– बठिंडा: 15.4 डिग्री

लुधियाना में तापमान 1.2 डिग्री कम हुआ है। वहीं, चंडीगढ़ में 1 डिग्री और पटियाला में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

सुबह और रात में कोहरे का असर

अगले तीन दिनों तक पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा छा सकता है। इससे सड़क पर वाहन चलाने वालों को परेशानी हो सकती है। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पंजाब के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है। आने वाले पांच दिनों में भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।

Exit mobile version