Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर… IMD ने जारी किया 24 मई तक लू का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

Punjab IMD Heatwave Alert

Punjab IMD Heatwave Alert

Punjab Weather 19 May News: पंजाब में गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य में 24 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों से आ रही गर्म और सूखी हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर मालवा क्षेत्र में लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चल सकती है। सोमवार को पंजाब का औसत तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी

तेज गर्मी का असर बिजली की खपत पर भी दिखाई दे रहा है। एयर कंडीशनर और कूलर के बढ़ते इस्तेमाल के कारण सोमवार को बिजली की मांग इस सीजन में पहली बार 13,555 मेगावाट तक पहुंच गई। हालांकि शाम होते-होते मांग में कुछ कमी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, मॉल और बड़े व्यावसायिक संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिजली बचाने के लिए एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।

अस्पतालों में बनाए गए हीट स्ट्रोक वार्ड

गर्मी से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए पंजाब के सरकारी और मान्यता प्राप्त अस्पतालों में विशेष “हीट स्ट्रोक वार्ड” तैयार किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को जरूरी दवाइयां और ORS उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर लोग स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा के निर्देश

प्रशासन ने स्कूलों को भी गर्मी से बचाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को तेज धूप से बचाने पर विशेष जोर दिया गया है। बाहरी खेल गतिविधियां केवल सुबह या शाम के समय कराने की सलाह दी गई है। स्कूलों को छात्रों के लिए पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और वॉटर कूलर चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिन भारी पड़ सकते हैं

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 23 मई के बीच पंजाब के 22 जिलों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इनमें बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और मोहाली समेत कई जिले शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बारिश या पश्चिमी विक्षोभ की कोई संभावना नहीं है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

जून के आखिर में मॉनसून की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में मॉनसून के 30 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया गया है।

Exit mobile version