Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा पहुंचा 40°C के पार

Punjab Weather 24 April

Punjab Weather 24 April

Punjab Weather 24 April : पंजाब इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के कई इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और नौ से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। गुरुवार को बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है।

कई जिलों में तेज गर्मी का असर

बता दें कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और फाजिल्का जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं कुछ जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में बदलाव के संकेत

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।

बिजली की मांग बढ़ी, कटौती से परेशानी

भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण कई जगहों पर बिजली कटौती भी की जा रही है, जिससे आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इसका असर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

अस्पतालों के समय में बदलाव

गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों के ओपीडी समय में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे। यह व्यवस्था अक्टूबर मध्य तक लागू रहेगी।

ये भी देखें : पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

Exit mobile version