Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम… इन ज़िलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

March 25, 2026

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम… इन ज़िलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

Punjab Weather 25 March: पंजाब में आज शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और राजस्थान की सीमा से लगे इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार के लिए पूरे प्रदेश में तेज़ हवाओं, आंधी और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि बीते 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। गुरदासपुर में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश ज़िलों में अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर बरकरार है।

कई ज़िलों में बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस बदलाव का मुख्य कारण है। इसके प्रभाव से पठानकोट, फ़ाज़िल्का, मुक्तसर, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :

राज्य के प्रमुख शहरों जैसे चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि मौसम बदलने के संकेत के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल वातावरण अस्थिर बना हुआ है। जम्मू के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर तेज़ हवाओं का असर बना हुआ है। 26 मार्च से एक नया सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जबकि 28 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते कई क्षेत्रों में बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तापमान में पहले बढ़ोतरी, फिर गिरावट के संकेत

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 25, 26 और 28 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। 29 और 30 मार्च को भी छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसके बाद इसमें गिरावट आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें