Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, IMD ने जारी किया अलर्ट

April 3, 2026

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, IMD ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather 3 April: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश, बिजली गिरने और ओले पड़ने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हाल के दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से अधिक चल रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में दर्ज किया गया, जहां पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

इन जिलों में ओलों और तेज आंधी की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार करीब एक कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर शामिल हैं। इन इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मौसम खराब रह सकता है।

अन्य जिलों में भी असर
राज्य के अन्य जिलों जैसे फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। लगभग 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

आगे का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अप्रैल तक राज्य में अलग-अलग दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ दिनों में हल्की तो कुछ दिनों में मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी संभव है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें