Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Alert: पंजाब में 4 दिन झमाझम बारिश! तापमान में आएगी भारी गिरावट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Punjab Weather Alert 31 July

Punjab Weather Alert 31 July

Punjab Weather Alert 31 July: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने 31 जुलाई से 3 अगस्त तक कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, मोहाली और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में भी कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

तापमान में आई हल्की गिरावट

बता दें कि बारिश के प्रभाव से पंजाब के अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है। राज्य का सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान अब सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

ये भी पढ़ें :

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बने कम दबाव के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। इसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ रहा है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ अब पंजाब से आगे बढ़कर उत्तर हरियाणा की ओर चला गया है। इसलिए अगले 24 घंटों में पूरे पंजाब में लगातार बहुत तेज बारिश होने की संभावना कम है। हालांकि, कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

भाखड़ा बांध में बढ़ा पानी का स्तर

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से भाखड़ा और पोंग बांध में पानी तेजी से आ रहा है। फिलहाल भाखड़ा बांध का जलस्तर 1599.08 फीट है। बांध में लगभग 39,785 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है, जबकि 24,495 क्यूसेक पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बांध का पानी अभी भी 1680 फीट के खतरे के निशान से काफी नीचे है, इसलिए फिलहाल चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है।

ये भी पढ़ें :

 

Exit mobile version