Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में जारी किया गया भारी बारिश का Alert, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

February 19, 2024

Punjab Weather: पंजाब में जारी किया गया भारी बारिश का Alert, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पंजाब: पंजाब में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आने वाले अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और इसी के साथ बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। इसी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र के चंडीगढ़ सैक्टर द्वारा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और इसी के साथ लोगों को सावधान रहने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

इसी के साथ आसमानी बिजले गिरने का भी अंदेशा जताया गया है। पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि फाजिल्का, फरीकोटस, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें