Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 11 जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना

जालंधर: हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़) और पठानकोट में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब के 11 जिलों तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की 50% संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना बेहद कम है।

हालांकि पंजाब में तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन औसत तापमान अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। पंजाब के बठिंडा में तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहगढ़ साहिब में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से पंजाब के वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। सभी जिलों में AQI का स्तर 100 से नीचे दर्ज किया गया है, यानी सांस लेने और स्वास्थ्य के लिए यह काफी बेहतर है। पहगवाड़ा मौली के पास AQI का स्तर 35 दर्ज किया गया। अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में AQI का स्तर अधिकतम यानी 86 से 90 इंडेक्स दर्ज किया गया।

Exit mobile version