Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

Punjab Weather: पंजाब के लोगों को बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। पंजाब में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री की कमी आई है। पंजाब के अबोहर में सबसे अधिक 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने आज सुबह 9 बजे तक बुढलाडा, सरदूलगढ़, लहरा, मानसा, सुनाम, मूनक, पतारा, तलवंडी साबो में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी चमकेगी। इसके अलावा संगरूर बरनाला, तपा, धुरी, मूनक, समाना, पटियाला, नाभा, मलोट, बठिंडा और रामपुरा फूल में हल्की बारिश की संभावना है।

IMD ने 4 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं। यहां भारी बारिश की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पटियाला में 48.0 मिमी, फिरोजपुर में 6.5 मिमी, मोगा में 0.5 मिमी, मोहाली में 8.0 मिमी और पटियाला में 12.5 मिमी दर्ज की गई।

Exit mobile version