Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी

February 18, 2025

पंजाब में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी
Punjab Weather : देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ जगहों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तो कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते कई राज्यों में आसमान में काले बादल छाएंगे और भारी बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उत्तरी तेलंगाना में दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पूर्वी राजस्थान, गुजरात और आंध्र प्रदेश में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके प्रभाव से 19-20 फरवरी को उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 20 फरवरी तक भारी बारिश होने की संभावना है।

19 फरवरी को पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें