Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई जगह छाए बादल; पढ़े IMD का बड़ा अपडेट

Punjab Weather 16 June

Punjab Weather 16 June

Punjab Weather 16 June : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, बठिंडा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट के कुछ हिस्सों में खराब मौसम देखने को मिल सकता है। इस बीच पठानकोट में बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि जालंधर समेत कई इलाकों में बादलों का डेरा बना हुआ है।

लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें। विशेष रूप से पेड़ों, बिजली के खंभों और अस्थायी ढांचों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून आगे बढ़ने के लिए मौसम लगातार अनुकूल हो रहा है। पंजाब से बिहार तक एक मौसमी लाइन सक्रिय है और आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर रहेगा। इसलिए अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

बढ़ी बिजली की मांग

उमस और मौसम में बदलाव के बीच राज्य में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। हाल के दिनों में बिजली की मांग 13 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गई, जो गर्मी और नमी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। बिजली विभाग लगातार आपूर्ति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर रहा है।

बारिश से हुआ नुकसान

अबोहर में हुई बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार गिरने से चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक परिवार के सदस्य मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में होने वाली बारिश और बादल लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिनों का मौसम

17 जून से 19 जून के बीच पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। विशेष रूप से मालवा और दोआबा क्षेत्र के जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों से नियमित अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version