Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने बदला मिजाज… 4 जून तक बारिश-आंधी की चेतावनी, IMD नें कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Rain Alert 5 July

Punjab Rain Alert 5 July

Punjab Weather News : पंजाब में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज़ गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राज्य के कई इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 4 जून तक कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

इन 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

आज पंजाब के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज़ हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बारिश के बाद तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 6 जून तक मौसम बदलता रहेगा। इसके बाद अगले सप्ताह तापमान फिर से बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, इस साल पंजाब में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो किसानों को धान की खेती के लिए ज्यादा पानी जमीन के नीचे से निकालना पड़ेगा। इससे बिजली की खपत भी बढ़ सकती है।

आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना

वहीं, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version