Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: चंडीगढ़ के AQI में सुधार, राज्य के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, इन शहरों में AQI 200 पार

November 20, 2024

Punjab Weather: चंडीगढ़ के AQI में सुधार, राज्य के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, इन शहरों में AQI 200 पार

Punjab Weather: पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। 5 शहरों में AQI 200 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है। चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं, पंजाब में कई जगहों पर प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

सोमवार को पंजाब में पराली जलाने के 888 मामले दर्ज किए गए। रात का तापमान कम हो रहा है, जिससे रात में ठंड बढ़ रही है। बीती रात तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई। इतना ही नहीं, पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। तापमान में इस गिरावट के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। इससे पहले पराली जलाने के 750 मामले दर्ज किए गए थे।

जब पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती हैं, तो इसका सीधा असर आसपास के इलाकों की हवा की गुणवत्ता पर पड़ता है। पंजाब में प्रदूषण का स्तर 24 घंटों के दौरान एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसका असर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब पर भी पड़ रहा है।

इस समय हवा की गति पर ध्यान दें तो इसका रुख दिल्ली की ओर है। पिछली बार भी जब पराली जलाने के मामले बढ़े थे, तब भी दिल्ली की ओर वायु प्रदूषण धीरे-धीरे बढ़ा था। यही वजह है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है। इसके साथ ही पंजाब के 8 में से 5 शहरों में प्रदूषण का स्तर 200 से अधिक है। जबकि चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी देखी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें