Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : मौसम विभाग ने पंजाब में जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Today's Weather 14 July 2025

Today's Weather 14 July 2025

Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को पंजाब के हिमाचल प्रदेश से सटे चार जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज़ हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों में सामान्य बारिश की संभावना

बाकी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक इन जिलों में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है।

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

पठानकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के चलते ब्यास और उज नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भूस्खलन बना चुनौती

भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश इस कार्य में बाधा बन रही है।

पौंग बांध प्रबंधन ने जारी किया चेतावनी

बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) के पौंग बांध प्रबंधन ने एक चेतावनी पत्र जारी कर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों को सतर्क किया है।
पत्र में बताया गया है कि 2 अगस्त की सुबह पौंग डैम का जलस्तर 1361.07 फीट तक पहुंच गया था। यदि बारिश जारी रही, तो स्पिलवे के ज़रिए अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है।

नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे ब्यास नदी के आसपास बसे गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को सचेत करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version