Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम… IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आने वाले दिनों का हाल

Punjab Weather News 10 April

Punjab Weather News 10 April

Punjab Weather News 10 April: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और गरज-चमक का दौर अब थम चुका है। मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक 15 अप्रैल तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। फिलहाल किसी तरह की बारिश या आंधी-तूफान की चेतावनी नहीं दी गई है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है।

तापमान में बढ़ोतरी शुरू

बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है। होशियारपुर और अमृतसर में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चंडीगढ़ में यह करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें:

 

15 अप्रैल के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में सक्रिय है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बादल, हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवा में हलचल बनी हुई है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है। 15 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है।

अप्रैल में रिकॉर्ड बारिश

इस महीने की शुरुआत में पंजाब में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 से 9 अप्रैल के बीच राज्य में औसतन 25 मिमी से अधिक वर्षा हुई, जो सामान्य मात्रा से कई गुना ज्यादा है। कुछ जिलों में तो सामान्य से कई सौ प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये भी देखें :

आगे बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Exit mobile version