Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

Punjab Weather News

Punjab Weather News

Punjab Weather News: पंजाब में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं, चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

बता दें कि IMD के अनुसार, राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।

इन 12 जिलों में रहेगा कोहरे का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में घना कोहरा छा सकता है। सुबह के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

29 और 30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

29 नवंबर को भी पंजाब के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, 30 नवंबर को मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। इन दोनों दिनों में बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

अगले सप्ताह भी नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह भी पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, उत्तरी पंजाब में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

Exit mobile version