चंडीगढ़: पंजाब में इस समय मौसम लगभग स्थिर बना हुआ है। तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया, जो 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह भी औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:
शहर अधिकतम तापमान (°C)
अमृतसर 31.5
लुधियाना 32
पटियाला 33.2
पठानकोट 32.2
बठिंडा 35.2
फरीदकोट 33.2
गुरदासपुर 30
पराली जलाने की घटनाओं में बड़ी कमी
इस बार खरीफ सीज़न के दौरान पराली जलाने की घटनाओं में भारी गिरावट देखी गई है। शनिवार को पूरे राज्य में पराली जलाने की 33 घटनाएं दर्ज की गईं, जो इस सीजन में किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या रही। इसके बावजूद, कुल मामलों की संख्या में बीते वर्षों की तुलना में जबरदस्त कमी देखी गई है।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, 223 दिनों के बाद मैदान पर उतरे रोहित 8 रन बनाकर आउट
अब तक दर्ज कुल मामले:
2023 में: 1,407 मामले (इसी तारीख तक)
2024 में: 1,348 मामले
2025 में: अब तक सिर्फ 241 मामले
यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि सरकार और किसानों के संयुक्त प्रयासों से पराली जलाने की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय कमी आई है।
जिलेवार आंकड़े:
सबसे ज्यादा मामले तरनतारन ज़िले में सामने आए हैं, जहाँ 24 घंटे के भीतर ही 23 घटनाएं दर्ज की गईं। अब तक तरनतारन से 88, अमृतसर से 80, फिरोज़पुर से 16, पटियाला से 11, और संगरूर से 7 मामले सामने आ चुके हैं।
इसके अलावा कपूरथला में 6, बरनाला में 5, मलेरकोटला, गुरदासपुर और जालंधर में 4-4, एसएएस नगर में 3, बठिंडा, फरीदकोट, फाज़िल्का, होशियारपुर और लुधियाना में 2-2, जबकि फतेहगढ़ साहिब, मानसा और एसबीएस नगर में 1-1 मामला दर्ज किया गया है।
कुल मिलाकर राज्य के 23 में से 19 जिलों में पराली जलाने की कम से कम एक घटना हुई है, लेकिन यह संख्या पहले की तुलना में काफी कम है।
ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

