Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Rain Alert: पंजाब में बदलेगा मौसम… इन 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पढ़ें Weather अपडेट

October 30, 2026

Punjab Rain Alert: पंजाब में बदलेगा मौसम… इन 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पढ़ें Weather अपडेट

Punjab Weather Alert 30 Oct : पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद बारिश कम हो जाएगी। वहीं, 1 से 5 नवंबर तक पंजाब में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। पूर्वी और उत्तरी पंजाब में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बाकी इलाकों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड

बता दें कि बारिश के बाद पंजाब में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। उत्तरी पंजाब में रात का तापमान 10 से 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। पटियाला के कुछ इलाकों में यह 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, बाकी जगहों पर तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी आने वाले दिनों में दिन के समय मौसम थोड़ा गर्म रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड महसूस होगी। चंडीगढ़ में भी 30 अक्टूबर के बाद बारिश रुकने और मौसम साफ होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें