Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बारिश को लेकर नया अपडेट, इन इलाकों में रुक-रुक कर बरसेंगे बादल; पढ़ें Weather Update

Punjab Weather Update 12 August

Punjab Weather Update 12 August

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। पिछले एक दिन में कई इलाकों में बारिश होने से मौसम में ठंडक आई है। लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

बता दें कि चंडीगढ़ में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बारिश से चंडीगढ़ में गिरा तापमान

बारिश का असर चंडीगढ़ के तापमान पर भी देखने को मिला। शहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें: 

भारी बारिश को लेकर फिलहाल चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अगस्त तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, फिलहाल राज्य में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। चंडीगढ़ में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। लोगों को मौसम में बदलाव के बीच स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Exit mobile version