Punjab Rain Alert: पंजाब में सर्दी ने अपना असर और तेज़ कर दिया है। बता दें कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। कुछ इलाकों में विज़िबिलिटी घटकर लगभग 50 मीटर तक पहुंच गई, जबकि कुछ स्थानों पर इससे भी कम रही। खराब दृश्यता के कारण सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए पंजाब के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग का अनुमान है कि 22 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। दिन के साथ-साथ रातें भी अधिक सर्द होती जा रही हैं, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर सुबह और देर रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
Watch Video : Noida- Delhi Border पर GRAP-4 का सख्त पहरा, सैकड़ों वाहन रोके, तगड़ा जुर्माना
इन जिलों में हो सकती हैं हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली जैसे जिलों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा मौसम से जुड़ी चेतावनियों का पालन करने की जरूरत है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...