Site icon Dainik Savera Times

बाढ़ के बीच पंजाब में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पौंग डैम के फ्लड गेट खोलने से बिगड़े हालात

Punjab Weather

Punjab Weather

Punjab Weather : पंजाब के लिए आज और अगले तीन दिन बारिश को लेकर बेहद चिंताजनक हैं। पंजाब के तीन जिलों होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में स्थिति गम्भीर
पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में 2 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में फिर से भारी बारिश होती है, तो इसका सीधा नुकसान पंजाब को उठाना पड़ेगा।

7 जिलों में स्थिति गंभीर
बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 7 जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। पौंग डैम के फ्लड गेट खोलने पड़े पड़े क्यूंकि यहां का जलस्तर खतरे के निशान 1390 फीट को पार कर 1396 फीट हो गया था। सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िले पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोज़पुर और फाज़िल्का हैं।

लोगों की मदद के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर उतारे गए
पंजाब के इन ज़िलों के 350 से ज़्यादा गांव बाढ़ में डूब गए हैं और कई जगहों पर पानी का स्तर 5-7 फ़ीट तक पहुंच गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि सेना को बचाव के लिए उतरना पड़ा। सेना ने प्रभावित इलाकों से 5290 लोगों को बचाया है। लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर और जल-थल-यानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Exit mobile version