Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: कंपाने वाली ठंड ने दे दी दस्तक, अगले तीन दिन पड़ेगा घना कोहरा

चंडीगढ़: पंजाब में आज सुबह से ही घने कोहरे से तापमान में काफी गिरावट आई है। सूबे में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। दरअसल पहाड़ों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बढ़ती सर्दी लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकती है।

Exit mobile version