Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना; जानें अगले दिनों का हाल

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update

Punjab Weather Today: पंजाब में हाल ही में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 9 मई तक मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है और फिलहाल कोई अतिरिक्त चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इन जिलों में असर ज्यादा

आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली सहित कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

तापमान सामान्य से नीचे

राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान करीब 31.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला समेत अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

कल से फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि 7 मई से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम हैं। इनका असर पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें…

दो दिन हल्की बारिश के आसार

विशेषज्ञों के अनुसार 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद फिर 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुल मिलाकर, फिलहाल पंजाब में मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Exit mobile version